home page

पार्टी विलय पर शरद पवार की चुप्पी, नेताओं में असमंजस

 | 

मुंबई, 21 मई (हि.स.)। दोनो एनसीपी के विलय के मुद्दे पर वरिष्ठनेता शरद पवार ने चुप्पी साध ली है। इससे पार्टी के सांसदों, विधायकों व नेताओंमें असमंजस की स्थिति निर्माण हो गई है।

बुधवार को शरद पवार की एनसीपी की मीटिंग में पार्टी संगठन, आंदोलन की भूमिकाऔर आगे की राजनीतिक रणनीति पर चर्चा हुई। हालांकि, बैठक में सबसे ज़्यादा चर्चा का विषय एनसीपी (अजित पवार गुट) के साथ संभावित विलय का मुद्दा रहा। सूत्रों के अनुसार इस मुद्दे पर वरिष्ठ नेता शरद पवार की चुप्पीसे पार्टी के कुछ सांसद और विधायक में असमंजस पैदाहो गया है। बठक में सांसद सुप्रिया सुले नेसाफ किया कि दोनों पार्टियां एकसाथ नहीं आएंगी। इससे विलय की चर्चा पर विराम लग गया। जबकि पार्टी नेता जयंत पाटिल ने भी ऐसी बातों को खारिज कर दिया। हालांकि बताया जा रहा है किस्थानीय स्तर पर अभी भी कन्फ्यूजन है।

हाल में अजित पवार गुट के कुछ विधायकों के शरद पवार से मुलाकात करने की चर्चाओं से विलय के मुद्दे को फिर से हवा मिल गई है। कई पार्टी नेताओं को उम्मीद थी कि बैठकमें इस मुद्दे पर कोई साफ स्टैंड लिया जाएगा। लेकिन जानकारी सामने आ रही है कि कुछनेता इसलिए भ्रम में हैं, क्योंकि शरद पवार ने सीधे तौर पर अपनी राय नहीं दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार