home page

शरद पवार पूरी तरह सक्रिय हैं: फडणवीस

 | 

नागपुर, 24 नवंबर (हि.स.)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि शरद पवार आज भी पूरी तरह से सक्रिय हैं और उनकी सेवानिवृत्त पर चर्चा करना उचित नहीं है।

फडणवीस ने कहा कि मैं शरद पवार के अच्छे स्वास्थ की कामना करता हूँ और पवार को बहुत करीब से जानता हूँ, वे विभिन्न कामकाज और प्रोजेक्ट्स में रुचि लेते हैं, और वे जीवन में कभी रुकने वाले नहीं हैं।

यह बयान शरद पवार के 12 दिसंबर को राजनीति से संन्यास लेने और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के एनडीए में शामिल हाने की राजनीतिक अटकलों के बीच आया है।

शिव सेना उद्धव गुट के नेता संजय राऊत ने भी इन अटकलाें काे खारिज कर दिया। उन्हाेंने कहा कि शरद पवार का छह दशक लंबा राजनीतिककरियर कट्टरपंथी ताकताें से लड़ने और समाज सुधारकाें के आदर्शाें काे बनाए रखने के साथ रहा है। राऊत ने कहा कि सत्ता में आने के लिएजाे लाेग फुले ,शाहू और आंबेडकर की विचारधारा काे दरिकनार करते हैं, वह सही नही हैं और मुझे ऐसा नहीं लगता कि शरद पवार ऐसा काेई कदमउठाएंगे।

शरद पवार की पुत्री और

सांसद सुप्रिया सुले ने पवार के संन्यास की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि शरद पवार सन्यास नहीं लेंगे, उनका राज्यसभा कार्यकाल अभी पांच साल बचा हुआ है। ऐसे में उनके रिटायरमेंट की बातें करना उचित नहीं है। उन्हाेंने कहा कि राजनीति

में काेई व्यक्ति कब रिटायर हाेगा, यह तय करना केवल जनता का काम हैै।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राघवेंद्र त्रिपाठी