home page

शरद पवार कल से सूखा प्रभावित क्षेत्रों के दौर पर

 | 

मुंबई, 01 नवंबर (हि.स.)। महाराष्ट्र सूखे की स्थिति गंभीर होती जा रही है। जानवरों के चारे के साथ-साथ पीने के पानी की भी समस्या बढ़ती जा रही है। इस पृष्ठभूमि में एनसीपी प्रमुख व पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार कल सोमवार को सूखे का निरीक्षण करने के दौरे पर निकलेंगे। इस दौरान वे सोलापुर जिले के माढ़ा तहसील के तुलशी गांव का दौरा करेंगे और सूखे की स्थिति का निरीक्षण करेंगे।

शरद पवार सोमवार को दोपहर 3:30 बजे तुलशी गांव पहुंचेंगे।, वह गांववालों से बातचीत करेंगे और पानी की कमी, खेती के नुकसान और सूखे से होने वाली समस्याओं का जायजा लेंगे। सूखे से परेशान किसानों की समस्याओं को समझने और उनके मुद्दों पर ध्यान खींचने के लिहाज से यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माढ़ा तहसील के तुलशी गांव के गांववालों ने सितंबर 2026 में पानी की भारी कमी और सूखे के विरोध में ‘गांव बेचा जाएगा’ लिखा पोस्टर लगाकर एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया था। गांववालों की शिकायत है कि गांव में 25 साल से ज्यादा समय से पानी की कमी है।

सीना-माढ़ा उपसा वॉटर इरिगेशन स्कीम का फ़ायदा न मिलने की वजह से खेती और पेयजल की समस्या गंभीर हो गई है। इस विरोध प्रदर्शन के बाद सोलापुर जिलाधिकारी एस. कार्तिकेयन और पालक मंत्री जयकुमार गोरे ने गांव का दौरा किया था। उन्होंने पानी की समस्या को हल करने का भरोसा दिया था। उसके बाद गांववालों ने पोसेटर हटा दिया और कुछ समय के लिए विरोध प्रदर्शन रोक दिया था। अब जब शरद पवार खुद तुलशी गांव का दौरा करेंगे, तो यह गांव फिर सुर्खियों में आ गया है। शरद पवार ने बताया कि मैं कल सोमवार को सोलापुर, भूम-परांडा और धाराशिव जा रहा हूं। मेरे साथ स्थानीय विधायक भी रहेंगे। मैंने सूखे के बारे में कुछ बेसिक जानकारी ली है, जिसमें पानी, चारे और मेहनत की जरूरत शामिल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार