home page

दीपावली की रात मुंबई में आग का तांडव, डोंगरी में 50 झुग्गियां जलकर राख

 | 

मुंबई, 09 नवंबर (हि.स.)। दीपावली की रात मुंबई के कई इलाकाें में आग का तांडव देखा गया। हालांकि अग्निशमन दल के कर्मचारी भी पूरी तरह तैयार थे।

डाेंगरी इलाके में माहेश्वरी मार्ग पर दत्त मंदिर के पास स्थित हाजी कासम चाॅल (नूर बाग) में रविवार देररात

भीषण आग लगने से 40 से 50 झुग्गियां और कई दुकानें जलकर राख हाे गयी। आग बुझाने के लिए बड़ी संख्या में अग्निशमन दल और पुलिस कर्मचारियाें के अलावा अन्य लाेगाें ने मदद की हालांकि किसी के हताहत हाेने की सूचना नहीं है। घटना स्थल पर 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियाें काे भी तैनात किया गया था। इसके अलावा विद्या विहार स्काईलाइन स्थित 10 मंजिला व्यवसायिक इमारत में भी आग लग गयी थी और 7 से 10 मंजिल तक आग फैल गयी। आग इतनी भीषण थी की देखते देखते तीन मंजिल जलकर खाक हाे गयी। गनीमत यह थी की दीवाली के अवकाश के कारण इमारत में काेई माैजूद नहीं था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राघवेंद्र त्रिपाठी