home page

कांग्रेस व ठाकरे सेना के कई नेता भाजपा में शामिल

 | 

मुंबई, 03 अगस्त (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी और शिवसेना (यूबीटी) के कई नेताओं ने सोमवार को भाजपा में प्रवेश किया। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण की उपस्थिति में इन नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

चव्हाण ने कहा कि वाशिम जिले के कारंजा, मंगरूलपीर और मनोरा क्षेत्र की विभिन्न संस्थाओं और समितियों के पदाधिकारियों ने भाजपा में प्रवेश किया. साथ ही अलग-अलग राजनीतिक दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर विधायक शामभाऊ खोडे, विधायक सईताई डहाके, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम चितलांगे सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। चव्हाण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ किसानों, श्रमिकों व समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने किसानों की कर्जमाफी और बिजली बिलों की बकाया राशि माफ की है।

चव्हाण ने कहा कि राज्य की प्रत्येक कृषि भूमि सिंचित हो, इस दिशा में सरकार कार्य कर रही है। सहकारिता क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह का मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सामाजिक सरोकार और अनुभव रखनेवाले प्रत्येक कार्यकर्ता का भाजपा में स्वागत है। उनके विश्वास को कभी टूटने नहीं दिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार