home page

दिवंगत पूर्णेकर के परिवार की भावनाएं सीएम तक पहुंचेगी -पूर्व केंद्रीय मंत्री पाटील

 | 

मुंबई , 6 अक्टूबर (हि. स.) Iपूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने आज यहां अपनी प्रतिक्रिया दी कि शिवसेना उबाठा ग्रुप के प्रमुख दिवंगत प्रदीप पूर्णेकर के परिवार की भावनाएं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तक पहुंचाई जाएंगी। कपिल पाटिल ने यह भी विश्वास जताया कि इस मामले के सभी आरोपी कानून के शिकंजे से नहीं बचेंगे।

मानपाड़ा में प्रदीप पूर्णेकर की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। उनके परिवार को सांत्वना देने के लिए पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल आज शाम पूर्णेकर के परिवार से मिले। उन्होंने उन्हें भरोसा भी दिलाया कि वह उनके साथ खड़े रहेंगे। वह बाद में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

पूर्णेकर परिवार की भावनाएं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तक पहुंचाई जाएंगी। इस मामले में पुलिस कार्रवाई चल रही है, और पुलिस जल्द ही फरार आरोपियों सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। कपिल पाटिल ने भरोसा जताया कि कोई भी आरोपी कानून के गिरफ्त से नहीं बचेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र शर्मा