खरात की ज़मीन बेचकर जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में लगाएं: रोहित पवार
| Apr 13, 2026, 17:19 IST
मुंबई, 13 अप्रैल (हि.स.)। नासिक के ढोंगी बाबा अशोक खरात की संपत्ति बेचकर, वह पैसा जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में लगाने की मांग एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने राज्य सरकार से की है। उन्होंने मांग की है कि नासिक में सामने आए हनी ट्रैप मामलों की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
रोहित पवार ने इस मामले में कुछ राजनीतिक हस्तियां भी शामिल हैं। खरात के साथ वीडियो का मालिक असल में कौन है, , इसका खुलासा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नासिक में हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। क्या संबंधित अधिकारियों पर दबाव डाला गया था। इसकी गहन जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि समृद्धि हाईवे परियोजना के जमीन खरीदने के लेन-देन में गड़बड़ी हुई थी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

