संजय यादव पर्यटन विभाग के नए सचिव
| Oct 5, 2026, 20:02 IST
मुंबई, 05 अक्टूबर (हि.स.)। महाराष्ट्र सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। इस आशय का आदेश सोमवार को जारी किया गया।
आदेशानुशार पर्यटन विभाग (मंत्रालय) के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय खंडारे को वन विभाग (मंत्रालय) के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर भेजा गया है। समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक संजय यादव को पर्यटन विभाग (मंत्रालय) के सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह वैष्णवी बी. को नागपुर संभाग का अतिरिक्त संभागीय आयुक्त नियुक्त किया गया है.
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

