सांसद बनने के लिए कांग्रेस में शामिल होंगे संजय राऊत, भाजपा का हमला
मुंबई, 26 मार्च (हिस.)। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नवनाथ बन ने गुरुवार को दावा किया कि शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राऊत जल्द ही अदकृत रूप से कांग्रेस में शामिल होकर राज्यसभा की सदस्यता वापस पा लेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि राऊत का कांग्रेस की तरफ झुकाव बढ़ रहा है, क्योंकि उन्हें एहसास हो गया है कि उद्धव ठाकरे उन्हें दोबारा सांसद नहीं बनाएंगे।
बन ने कहा कि राऊत पर्दे के पीछे उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे के खिलाफ चालें चलते रहे हैं। अब खुले तौर पर ठाकरे गुट से अलग हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि ठाकरे गुट के अंदर की लड़ाई सामने आ गई है और ठाकरे बनाम राऊत जैसी लड़ाई बन रही है।
बन ने हिंदुत्व के मुद्दे पर भी राऊत की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि जो लोग बालासाहेब ठाकरे के विचारों को छोड़कर कांग्रेस के साथ जाते हैं, उन्हें भाजपा की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने राऊत पर ठाकरे गुट को खत्म करने की सुपारी लेने का भी आरोप लगाया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

