home page

राऊत ने शरद पवार से की मुलाकात, बोले-वे जल्द स्वस्थ होंगे

 | 

मुंबई, 06 नवंबर (हि.स.)। शिवसेना(यूबीटी)नेता संजय राऊत ने शुक्रवार को यहां के ब्रीच कैंडी अस्पताल में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-एसपी)प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि एनसीपी-एसपी प्रमुख पवार महाविकास आघाड़ी और इंडिया ग्रुप के मजबूत स्तंभ हैं, वे जल्द ही स्वस्थ हो जायेंगे।

इस दौरान यूबीटी नेता राऊत ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने बताया कि शरद पवार की स्थिति अब स्थिर है और उनमें सुधार हो रहा है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में यह भी स्पष्ट किया कि शरद पवार कहीं नहीं जा रहे हैं। वे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने पवार को अपनी हाल ही में प्रकाशित पुस्तक 'बोध कीर्तन' की एक प्रति भेंट की और उनके भाषा प्रेम की सराहना की।

गौरतलब है कि कल गुरुवार को एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार और अजित पवार गुट के नेता प्रफुल्ल पटेल के बीच ब्रीच कैंडी अस्पताल में एक घंटे से अधिक समय तक बातचीत हुई थी। इसमें बताया गया कि शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल 10 नवंबर के बाद फिर से मुंबई में मुलाकात कर बातचीत करेंगे। हालांकि, यह बातचीत किन मुद्दों पर होगी, अभी इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं है। इसके अलावा कांग्रेस नेता विश्वजीत कदम ने भी शरद पवार से मुलाकात की थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राघवेंद्र त्रिपाठी