home page

संजय राऊत ने मांगा विदेश मंत्री एस. जयशंकर का इस्तीफा

 | 

मुंबई, 08 अप्रैल (हि.स.)। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राऊत ने अमेरिका- ईरान युद्ध विराम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की विदेशी नीति पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की मध्यस्तता से युद्ध विराम हुआ है, जबकि भारत की कहीं भूमिका नहीं दिखी। विदेश मंत्री एस. जयशंकर प्रसाद को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

राऊत ने बुधवार को पत्रकार परिषद को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की हालत कायर चूहे जैसी हो गई है। जब एशियाई महाद्वीप में इतने बड़े डेवलपमेंट हो रहे थे, तब भारत के प्रधानमंत्री क्या कर रहे थे। ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध रोकने का क्रेडिट पाकिस्तान को मिला। पाकिस्तान के बारे में बोलते हुए जयशंकर ने कहा कि हम ब्रोकर देश नहीं हैं। ट्रंप ने युद्ध रोकने का क्रेडिट उस ब्रोकर देश को दिया। जयशंकर को इस्तीफा दे देना चाहिए। आप अपने दुश्मन को कम आंकते हैं। अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सीजफायर के लिए पाकिस्तान और चीन को धन्यवाद दे रहे हैं, तो यह भारत के लिए शर्मनाक बात है। मोदी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

राऊत ने कहा कि अमेरिका-इजराइल जेसी सुपरपावर के सामने बिना सरेंडर किए ईरान मजबूती से खड़ा रहा। ईरान ने दुनिया को दिखा दिया कि देश के लिए कैसे लड़ना है। उन्होंने कहा कि डेमोक्रेटिक संस्थाओं का इस्तेमाल करके देश में लोकतंत्र को कमज़ोर करने का काम चल रहा है। चीन और पाकिस्तान वर्ल्ड वॉर रोकने का क्रेडिट ले रहे हैं। इस्लामाबाद में एक पीस मीटिंग होने वाली है। यह भारत के लिए शर्म की बात है कि दुनिया के नेता अब उस जगह बैठेंगे, जहां इस्लामाबाद पर कब्ज़ा करने की घोषणाएं की गई थीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार