बंगले को लेकर सचिन अहीर महायुति से नाराज
मुंबई, 16 जुलाई (हि.स.)। विधान परिषद का उपसभापति चुने जाने के बाद सचिन अहीर फ्लैट में रह रहे हैं। उन्होंने महायुति सरकार से अपने आवास का अधिकार मांगा है। इसे लेकर महायुति सरकार में तनातनी शुरू हो गई है।
विधान परिषद के उपसभापति सचिन अहिर ने अपने संवैधानिक पद का हवाला देते हुए अपने रहने का अधिकार मांगा है। , दो सप्ताह पहले उषा ठाकुर के नेतृत्व में शिवसेना (यूबीटी) छोड़ने के बाद, अहीर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्ववाली शिवसेना में शामिल हुए थे। अहीर ने इस बात पर नाराज़गी जताई है कि संवैधानिक पदों पर नियुक्तियों के बावजूद उन्हें घर नहीं दिया गया है। उन्होंने इस मामले में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को चिट्ठी भी लिखी है। शिंदे ने जल्द ही पार्टी नेतृत्व को एक बंगला देने की बात कही है। मामला मालबार हिल स्थित रायगढ़ बंगले को लेकर है जहां बीजेपी के रविंद्र चव्हाण रह रहे हैं। यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

