home page

तटकरे पर लगे उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार काे परेशान करने के आराेप

 | 

मुंबई, 07 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एपी) के अंदर के मतभेद फिर उभरकर सामने आए हैं। पार्टी सांसद व प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे के यह बताने के बाद कि अजित पवार ने एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर चर्चा करने का आइडिया दिया था। इसकाे लेकर पार्टी के अंदर आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। पार्टी नेता रूपाली थोम्ब्रे पाटिल ने आरोप लगाया है कि तटकरे उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, पार्थ और जय पवार को परेशान कर रहे हैं।

थोम्ब्रे पाटिल ने सवाल उठाया है कि विलय को लेकर चर्चाएं तो हुईं, लेकिन अजित पवार की मौत के बाद तटकरे अब तक इस बात से इनकार क्यों करते रहे हैं कि शरद पवार और अजित पवार के बीच दोनों पार्टियों को एक साथ लाने को लेकर चर्चाएं हुईं। तटकरे को नौ महीने बाद ये बातें कैसे याद आईं। अजितदादा की मौत के बाद, तटकरे के पास सेंट्रल पोस्ट की सिक्योरिटी नहीं थी। इसलिए उन्होंने सोचा होगा कि वह सुनेत्रा पवार, पार्थ और जय पवार को अपने इशारों पर नचा सकते हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या यह सब भाजपा से बात करके मंत्री पद के लिए किया जा रहा है।

अजित पवार को भी परेशान किया गया था। सुनेत्रा पवार, पार्थ और जय पवार को भी परेशान किया जा रहा है। इन लोगों को बेनकाब करने की जरूरत है। शुक्राचार्य कोई और नहीं बल्कि सुनील तटकरे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार