home page

कार्याध्यक्ष बनने की खबरें अफवाह, आदित्य ठाकरे की सफाई

 | 

मुंबई, 15 अप्रैल (हि.स.)। शिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे ने पार्टी का कार्याध्यक्ष बनने की चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। उन्होंने सफाई दी है कि इस तरह की कोई बातचीत पार्टी में नहीं हुई है। ये खबरें निऱाधार हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है।

शिवसेना में आदित्य को बड़ी ज़िम्मेदारी दिए जाने की चर्चाएं बुधवार सुबह से चल रही थीं। पार्टी के कुछ बड़े नेता उन्हें और अधिकार देने की मांग कर रहे हैं। उन्हें पार्टी का कार्याध्यक्ष बनाया जाएगा और इसकी अधिकारिक घोषणा 19 जून को पार्टी स्थापना दिवस के मौके पर की जाएगी। इस चर्चा को और बल मिला जब पार्टी सांसद संजय राऊत ने कहा कि यदि आदित्य ठाकरे का नाम सामने आ रहा है, तो इसका स्वागत किया जाना चाहिए. भविष्य में नेतृत्व युवा पीढ़ी को देना जरूरी है. बीएमसी चुनाव में आदित्य और उनकी टीम ने अच्छा काम किया है. उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के नेता नीजि तौर पर आदित्य के बारे में जो कहते हैं, उसका कोई मतलब नहीं है. अब आदित्य ने साफ कर दिया है कि इन चर्चाओं में कोई सच्चाई नहीं है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार