कौशल विकास विभाग में 400 करोड़ का घोटाला, वडेट्टीवार ने की एसआईटी जांच की मांग
मुंबई. 18 अक्टूबर (हि.स.)। कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने कौशल विकास विभाग में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने इस पूरे मामले की एसआईटी जांच कराने की मांग की है।
वडेट्टीवार के अनुसार नागपुर समेत विदर्भ के कई जिलों में पुष्पांजलि फाउंडेशन और अन्य संस्थाओं के जरिये फर्जी बिल लगाकर सरकारी पैसा निकाला गया है। अभियान के तहत 15 से 45 वर्ष के उम्मीदवारों को प्रशिक्षण देकर 75 प्रतिशत को रोजगार दिलाना था। लेकिन युवाओं का न प्रशिक्षण हुआ और न रोजगार मिला। उन्होंने बताया कि अमरावती उपायुक्त की औचक जांच में संबंधित स्थान पर प्रशिक्षण बंद पाया गया. अमरावती में मामला दर्ज हो चुका है, जबकि छह अन्य स्थानों पर मामले दर्ज कराने के लिए शिकायतें दी गई हैं। अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। विभाग की गहन जांच हुई तो घोटाला कम से कम एक हजार करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।
बडेट्टीवार ने बताया कि अमरावती के चिखलदरा में एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्गों के 400 कार्यकर्ताओं का शिविर होना था। हर वर्ग से 100 कार्यकर्ता शामिल होंने की बात कही गई थी। शिविर का उद्देश्य उपेक्षित समाज को एकजुट करना और आगे की राजनीतिक व सामाजिक दिशा तय करना था।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

