home page

विपक्षी दलों के इंडी गठबंधन के विरोध में आरपीआई का आंदोलन

 | 

मुंबई, 07 अक्टूबर (हि.स.)। केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन की नीतियों तथा उनके हालिया विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ तीखा रुख अपनाया है। बुधवार को दादर स्थित चैत्यभूमि पर आरपीआई कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और कांग्रेस व इंडी गठबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

आरपीआई के मुंबई अध्यक्ष सिद्धार्थ कासारे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिवाजी पार्क मैदान में विरोध प्रदर्शन किया। इस आंदोलन के जरिए आरपीआई ने शक्ति प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। इंडी गठबंधन ने वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ 2 अक्टूबर से 1 नवंबर तक देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। इसके विरोध में आरपीआई मैदान में उतरी है। आरपीआई नेता कासारे ने आरोप लगाया कि विपक्ष का यह गठबंधन और कांग्रेस का विरोध लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार