home page

दो अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों के मार्ग तथा एक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन के गंतव्य में परिवर्तन

 | 

मुंबई, 18 अक्टूबर, (हि. स.)। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा, सार्वजनिक मांग तथा त्योहारी सीजन के दौरान यात्रा के अनुमानित पैटर्न को ध्यान में रखते हुए एक अनारक्षित ट्रेन के गंतव्य तथा दो अनारक्षित ट्रेनों के मार्ग एवं समय में परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है।

पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 09047/09048 उधना-झंझारपुर साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल अब उधना-जयनगर साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल के रूप में चलेगी। ट्रेन संख्या 09047 का परिचालन 18 अक्टूबर से 29 नवंबर, 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 09048 का परिचालन 19 अक्टूबर से 30 नवंबर, 2026 तक किया जाएगा। ट्रेन संख्या 09047 उधना-जयनगर स्पेशल प्रत्येक रविवार को उधना से 05:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 19:00 बजे जयनगर पहुंचेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09048 जयनगर-उधना स्पेशल प्रत्येक सोमवार को जयनगर से 21:00 बजे प्रस्थान करेगी और बुधवार को 13:45 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चलथान, बारडोली, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, सकरी और मधुबनी स्टेशनों पर रुकेगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 09073/09074 उधना-जयनगर साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल अपने मौजूदा मार्ग संत हिरदाराम नगर-बीना-मानिकपुर के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया पालधी-खंडवा-इटारसी-मानिकपुर होकर चलेगी। ट्रेन संख्या 09073 का परिचालन 18 अक्टूबर और 25 अक्टूबर, 2026 को तथा ट्रेन संख्या 09074 का परिचालन 20 अक्टूबर और 27 अक्टूबर, 2026 को किया जाएगा। ट्रेन संख्या 09073 उधना-जयनगर स्पेशल प्रत्येक रविवार को उधना से 11:30 बजे प्रस्थान करेगी और मंगलवार को 05:40 बजे जयनगर पहुंचेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09074 जयनगर-उधना स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को जयनगर से 09:00 बजे प्रस्थान करेगी और गुरुवार को 01:00 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चलथान, बारडोली, व्यारा, नंदुरबार, अमलनेर, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी स्टेशनों पर रुकेगी।

इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09071/09072 उधना-जयनगर साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल अपने मौजूदा मार्ग संत हिरदाराम नगर-बीना-मानिकपुर के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया पालधी-खंडवा-इटारसी-मानिकपुर होकर चलेगी। ट्रेन संख्या 09071 का परिचालन 18 अक्टूबर और 25 अक्टूबर, 2026 को तथा ट्रेन संख्या 09072 का परिचालन 20 अक्टूबर और 27 अक्टूबर, 2026 को किया जाएगा। ट्रेन संख्या 09071 उधना-जयनगर स्पेशल प्रत्येक रविवार को उधना से 13:00 बजे प्रस्थान करेगी और मंगलवार को 08:30 बजे जयनगर पहुंचेगी।

इसी तरह, ट्रेन संख्या 09072 जयनगर-उधना स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को जयनगर से 11:30 बजे प्रस्थान करेगी और गुरुवार को 02:30 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चलथान, बारडोली, व्यारा, नंदुरबार, अमलनेर, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी स्टेशनों पर रुकेगी। सभी ट्रेनें द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बों के साथ चलेंगी। ट्रेनों के ठहराव, समय एवं संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

हिन्दुस्थान समाचार / कुमार