home page

रोहित पवार का 'एक्स' अकाउंट निलंबित

 | 

मुंबई, 07 अक्टूबर (हि.स.)। पुणे में चल रहे एमपीएससी छात्रों के आंदोलन की वजह से राज्य की राजनीति गरमाई हुई है। इस बीच आदोलन का समर्थन करने वाले एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार का 'एक्स' अकाउंट निलंबित कर दिया गया है। रोहित ने सरकार पर आंदोलन को दबाने का आरोप लगाया है।

एमपीएससी विद्यार्थियों की विभिन्नमांगों को लेकर पुणे में आंदोलन चल रहा है। रोहित पवार ने इस आंदोलन का समर्थन किया है और पिछले कुछ दिनों से विद्यार्थियों के साथ विरोध स्थल पर मौजूद हैं। ऐसे में उनके एक्स अकाउंट के सस्पेंड होने से राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं। रोहित पवार ने सरकार की भूमिका की आलोचना की है। हालांकि कोई साफ कारण नहीं बताया गया है कि उनका एक्स अकाउंट किस वजह से सस्पेंड किया गया है।

रोहित के अनुसार जब छात्रों की आवाज तेज हो रही है तो राज्य सरकार उनकी समस्याओं को हल करने के बजाय किसी भी तरह से आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार