टीएमसी ने गढ्ढों वाली सड़क मरम्मत कर हादसों रोके
मुंबई,26जुलाई ( हि.स.) । ठाणे महानगर पालिका के आपदा प्रबंधन इकाई (डिजास्टर मैनेजमेंट सेल )और जन कार्य विभाग (पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट )ने सिंघानिया स्कूल के सामने पुरानी सड़क पर खराब एक्सपेंशन जॉइंट की तुरंत मरम्मत की। इससे इस रास्ते पर अक्सर होने वाले टू-व्हीलर एक्सीडेंट पर रोक लगी है और टू-व्हीलर चलाने वालों को बड़ी राहत मिली है।
उल्लेखनीय है कि सिंघानिया स्कूल के सामने पुरानी सड़क पर 22 मीटर लंबा और 40 mm चौड़ा एक्सपेंशन जॉइंट खराब हो गया था। इससे सड़क के बीच में दरार आ गई थी। इस जगह से गुजरते समय कई टू-व्हीलर गिर रहे थे। यह समस्या खासकर मानसून के दौरान और भी गंभीर हो गई थी।
जब कुछ पत्रकारों ने ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के डिजास्टर मैनेजमेंट सेल के ऑफिसर वाई. एम. तड़वी को इस मामले की जानकारी दी, तो तड़वी ने तुरंत पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट से तालमेल किया। इसके बाद पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया और बिना किसी देरी के रिपेयर का काम शुरू कर दिया। 22 मीटर लंबे और 40 मिमी चौड़े एक्सपेंशन जॉइंट की रिपेयर कुछ ही समय में पूरी हो गई।
अब मरम्मत के बाद सड़क फिर से सुरक्षित और स्मूद हो गई है और गाड़ी चलाने वालों को राहत मिली है। म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के दोनों विभागों के तालमेल से किए गए इस ज़रूरी काम से होने वाले हादसों को टालने में मदद मिली है। इसके लिए कार्यकारी अभियंता रणधीर राणे, संदीप गायकवाड़, किरण भोये वगैरह ने बहुत मेहनत की काम आई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र शर्मा

