खानिवडे टोल नाके पर अधिक टोल वसूली के विरोध में 26 जून को रास्ता रोको आंदोलन
| Jun 21, 2026, 19:23 IST
मुंबई,21 जून (हि.स.)। महाराष्ट्र के मुंबई में पालघर-खानिवडे टोल नाके पर स्थानीय टेम्पो चालकों से कथित रूप से अधिक टोल वसूले जाने के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने 26 जून को रास्ता रोको आंदोलन की घोषणा की है।
पार्टी के तालुका सचिव कॉमरेड अनिरुद्ध मेहेर ने आरोप लगाया कि मासिक पास व्यवस्था के बजाय अब प्रत्येक फेरी पर 315 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। खानिवडे में आयोजित सभा में सैकड़ों चालकों ने भाग लिया।
इस दौरान लाल बावटा टेम्पो चालक-मालक संघटन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें कॉमरेड सौरभ ठाकरे को अध्यक्ष चुना गया।
--------------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Tiwari

