home page

क्रॉफर्ड मार्केट की समस्याओं का तत्काल निकालो हल- महापौर तावड़े का निर्देश

 | 

मुंबई, 28 अक्टूबर (हि.स.)। मुंबई की महात्मा ज्योतिबा फुले मंडई (क्रॉफर्ड मार्केट) में स्वच्छता, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का तत्काल निराकरण करने का निर्देश महापौर रितु तावड़े ने दिया है। महापौर ने बुधवार को मार्केट का मौका-मुआवना करने के बाद ये निर्देश मुंबई मनपा के संबंधित अधिकारियों को दिए।

क्रॉफर्ड मार्केट में रोजाना बड़ी संख्या में व्यापारी, ग्राहक और देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। मार्केट परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित रखना जरूरी है। निरीक्षण के दौरान महापौर ने पानी- बिजली की आपूर्ति, सार्वजनिक स्वच्छता, अतिक्रमण और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं, सुझाव और मांगें भी सुनीं।

महापौर ने मंडई की ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए अतिक्रमण पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सीवेज नालियों की नियमित सफाई और गंदे पानी की समस्या का स्थायी समाधान नितकालने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि नई बनने वाली इमारतों और परिसर में बायो-टॉयलेट की सुविधा उपलब्ध कराने की संभावना भी तलाशी जाएगी। उन्होंने मार्केट की पुराने प्याऊ का संरक्षण कर उसे दोबारा शुरू करने और परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार