home page

महाराष्ट्र में 30 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू

 | 

मुंबई, 06 अगस्त (हि.स.)। महाराष्ट्र में निकाय संस्थाओं व निजी प्रबंधन स्कूलों में रिक्त पदों पर शिक्षकों और टीचिंग स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। राज्य भर में 30,209 रिक्त पद भरे जाएंगे। यह जानकारी स्कूली शिक्षा आयुक्त सच्चिंद्र प्रताप सिंह ने दी है।

टीचर एप्टीट्यूड एंड इंटेलिजेंस टेस्ट (टीएआईटी)-2025, 27 मई से 5 जून 2025 तक ऑनलाइन आयोजित किया गया था। इस टेस्ट के लिए 2 लाख 28 हज़ार 808 कैंडिडेट्स ने रजिस्टर किया था। इनमें से 2 लाख 11 हजार 308 कैंडिडेट्स ने टेस्ट दिया है और 1 लाख 70 हज़ार 108 कैंडिडेट्स ने सेल्फ़-सर्टिफिकेशन प्रक्रिया पूरी की है। रिक्त पदों पर भर्ती पवित्र पोर्टल के जरिए पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से की जा रही है। पवित्र पोर्टल पर विज्ञापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, कुल 30,209 खाली पोस्ट रजिस्टर की गई हैं। इसमें जिला परिषदों में 13,351, मनपा में 1,954, नगर पालिका/परिषदों में 280 और प्राइवेट शिक्षा संस्थानों में 12,148, आदिवासी विकास विभाग के सरकारी स्कूलों में 2,421 और सरकारी विद्यानिकेतनों में 56 पोस्ट शामिल हैं। इनमें से 19,881 पोस्ट बिना साक्षात्कार के और निजी संस्थानों में 10,328 पोस्ट साक्षात्कार से भरी जानी हैं। इन पोस्ट में कक्षा 1 से 5 के लिए 14,320 पोस्ट, कक्षा 6 से 8 के लिए 10,012 पोस्ट, क्लास 9 और 10 के लिए 5,513 पोस्ट और क्लास 11 और 12 के लिए 364 पोस्ट शामिल हैं।

स्कूली शिक्षा आयुक्त ने बताया कि कैंडिडेट्स को भर्ती के लिए वेबसाइट https://tait2025.mahateacherrecruitment.org.in पर अपनी प्राथमिकता सेट करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए आवश्यक सुविधाएं गुरुवार से उपलब्ध करा दी गई हैं। कैंडिडेट्स को 11 अगस्त तक अपनी पोस्ट-वाइज प्रेफरेंस रजिस्टर करके लॉक करना होगा। इसके बाद बिना साक्षात्कार वाले पोस्ट के लिए मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। कैंडिडेट्स भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अपने सुझाव, मांग या शिकायतें ईमेल एड्रेस edupavitra25@gmail.com पर भेज सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार