home page

राऊत ने दिया मुख्यमंत्री फडणवीस को राम रक्षा पाठ का न्योता

 | 

मुंबई, 16 जुलाई (हि.स.)। आयोध्या के राम मंदिर में हुई दान चोरी मामले को शिवसेना (यूबीटी) के पक्षप्रुमख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने शनिवार 18 जुलाई को नागपुर में कल शनिवार को राम रक्षा आंदोलन होने जा रहा है। इस आंदोलन में ठाकरे सेना के सांसद संजय राऊत ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को राम रक्षा पाठ में शामिल होने का न्योता दिया है।

शिवसेना(यूबीटी) का राम रक्षा आंदोलन सीएम फडणवीस के गृह जिले नागपुर में शनिवार को आयोजित किया गया है। नागपुर में आरएसएस का मुख्यालय भी है। शिवसेना ने जहां राम रक्षा पाठ का आयोजन किया है, यह मैदान सीएम फडणवीस के घर से कुछ दूर पर ही स्थित है। राऊत ने मुख्यमंत्री फडणवीस को पत्र लिखकर इस आयोजन में शामिल होने का न्यौता भेजा है। उन्होंने लिखा है कि हम आपका स्वागत करेंग।

राऊत ने अपने पत्र में लिखा है कि मुख्यमंत्री हमेशा कहते हैं कि उन्होंने अयोध्या में राम जन्मभूमि आंदोलन में हिस्सा लिया था। उसी राम मंदिर में चोरी, डकैती और धोखाधड़ी जैसे अपराध हुए हैं। करोड़ो रुपये का गबन हुआ है। आरएसएस ने भी अयोध्या में हुई कथित चोरियों पर दुख जताया है। राम मंदिर से जुड़ी कथित लूट के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए ‘राम रक्षा अभियान शुरू किया गया है। राम रक्षा का अभिप्राय भगवान राम की रक्षा’ है। मुख्यमंत्री फडणवीस को इस राम रक्षा पाठ में शामिल होना चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार