home page

राज ठाकरे 2 अप्रैल को पुणे दौरे पर

 | 

मुंबई, 31 मार्च (हि.स.)। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे गुरुवार 2 अप्रैल को पुणे दोर पर जा रहे हैं। इस दौरान वे पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर राजनीतिक हालात का जायजा लेंगे और पार्टी को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।

मनसे को विधानसभा और निकाय चुनावों में सफलता नहीं मिली। बीएमसी सहित अन्य निकाय चुनावों में शिवसेना (यूबीटी) से गठजोड़ करने के बाद भी उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिली। अब उन्होंने आगामी चुनावों को लेकर अभी से पार्टी को मजबूत बनाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। वे कल 2 अप्रैल को पुणे दौरे पर जा रहे हैं। वे पुणे में पार्टी संगठन की स्थिति का जायजा लेंगे और आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा करने के लिए जिला निरीक्षकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे।

यह दौरा मनसे के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि पार्टी पुणे में अपनी पकड़ मजबूत बनाने का प्रयास कर रही है। बीते निकाय चुनावों में मनसे को बड़ी उम्मीदें थी लेकिन उसे निराशा हाथ लगी। मनसे मराठी मुद्दे का हवाला देते हुए मुंबई, पुणे और नासिक में अपनी ताकत का दावा करती रही है। राज ठाकरे अब पुणे से पार्टी को फिर से नई धार देने का प्रयास करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार