राज ठाकरे ने की जनता से 'गर्जना' मोर्चा में शामिल होने की अपील
मुंबई, 01 अक्टूबर (हि.स.)। चुनाव आयोग के कुप्रबंधन खिलाफ और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए रविवार को मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) तथा महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने 'गर्जना' मोर्चा का एलान किया है। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने गुरुवार को इस मोर्चे की तैयारियों की समीक्षा की। पार्टी के सभी पदाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की।
इस खास बैठक में राज ठाकरे ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से लेकर जिला प्रमुखों तक सभी से विस्तृत चर्चा करने के बाद मोर्चे की प्लानिंग का जायजा लिया। पार्टी ने इस मोर्चे के लिए ज़ोरदार तैयारी शुरू कर दी हैं। राज ने लोकतंत्र बनाए रखने के लिए इस लड़ाई को ज़रूरी बताते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे रविवार, 4 अक्टूबर, 2026 को सुबह 10 बजे होने वाले इस 'गर्जना' मोर्चे में आम लोगों के साथ हिस्सा लें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

