home page

पुणे में दो वाहनों की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 3 घायल

 | 
पुणे में दो वाहनों की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 3 घायल


मुंबई, 27 फरवरी (हि.स.)। पुणे जिले के इंदापुर में पुणे-सोलापुर हाईवे पर बीती कार और पिकअप वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में तीन घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई गई है।

घटना की जांच कर रहे सहायक पुलिस निरीक्षक एक्सीडेंट विनोद महानगड़े ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि पुणे-सोलापुर हाईवे पर इंदापुर में बीती रात एक पिकअप वाहन पंक्चर हो जाने के बाद हाईवे के किनारे खड़ा कर दिया था , इसी दौरान एक अनियंत्रित कार ने पिकअप को टक्कर मार दी। इस कार में छह लोग सवार थे। कार पर सफर अदिति अमर हाटेकर (25), सखुबाई ईश्वर गेजगे (60) और जय अमर हाटेकर (2) की मौत हो गई, जबकि इस घटना में कार का ड्राइवर कबीरदास ईश्वर गेजगे (50), स्वाति कबीरदास गेजगे (34) और समृद्धि कबीरदास गेजगे (10) घायल हो गए। इनमें से ड्राईवर कबीरदास की हालत गंभीर है, जबकि दोनों घायलों की हालत स्थिर है।

घटना की जानकारी मिलने पर भिगवन पुलिस स्टेशन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत इलाज के लिए पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव