home page

वाढवण बंदरगाह के खिलाफ जनआक्रोश, परियोजना रद्द होने तक जारी रहेगी लड़ाई बोले सपकाल

 | 
वाढवण बंदरगाह के खिलाफ जनआक्रोश, परियोजना रद्द होने तक जारी रहेगी लड़ाई बोले सपकाल


मुंबई, 30 अक्टूबर (हि.स.)।

पालघर जिले की डहाणू तहसील में स्थित वरोर में शुक्रवार को प्रस्तावित वाढवण बंदरगाह परियोजना और जिले की अन्य परियोजनाओं के विरोध में जनआक्रोश सभा आयोजित की गई। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, आदिवासी संगठनों के पदाधिकारियों और हजारों नागरिकों ने हिस्सा लिया। सभा में ‘जल, जंगल, जमीन हमारी है, इस पर हमारा अधिकार है’ और ‘वाढवण बंदर रद्द करो’ के नारे लगाए गए।

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि वाढवण बंदरगाह परियोजना स्थानीय किसानों, मछुआरों और नागरिकों की आजीविका के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि परियोजना से पालघर के बजाय उद्योगपति अडानी का विकास करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि परियोजना रद्द होने तक संघर्ष जारी रहेगा और कांग्रेस पूरी ताकत से स्थानीय लोगों के साथ खड़ी रहेगी।

सभा में अंबादास दानवे, विधायक विनोद निकोले, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कैप्टन सत्यम ठाकुर,हितेंद्र ठाकुर सहित कई नेता उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / जे सिंह