यूसीसी पर राय जानने के लिए नवी मुंबई में 21 और 22 नवंबर को होगी जन सुनवाई
मुंबई , 13 नवंबर (हि.स.)। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के बारे में नागरिकों की राय जानने के लिए कोकण भवन, सीबीडी बेलापुर, नवी मुंबई-संभागीय आयुक्त कार्यालय में 21 और 22 नवंबर को संभागीय स्तर पर जन सुनवाई का आयोजन किया गया है।
संभागीय आयुक्त रुबल अग्रवाल ने शुक्रवार काे बताया कि उच्चतम न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रंजना देसाई की अध्यक्षता वाली समिति महाराष्ट्र में राजस्व विभाग में जन सुनवाई के लिए दौरा करेगी। इस जन सुनवाई के माध्यम से विवाह, तलाक, लिव-इन रिलेशन, भरण-पोषण, संरक्षण, विरासत और उत्तराधिकार जैसे 37 विषयों पर नागरिकों की राय ली जाएगी।
उन्हाेंने कहा कि 21 नवंबर को मुंबई शहर में सुबह 11 से दोपहर 12 बजे, मुंबई उपनगर में दोपहर 12.30 से 1.30 बजे, पालघर में दोपहर 3 से 4 बजे , सिंधुदुर्ग मे दोपहर 4.30 से 5.30 बजे, 22 नवंबर को ठाणे मे सुबह 11 से दोपहर 12 बजे, रायगढ़ मे दोपहर 12.30 से 1.30 बजे, रत्नागिरी मे दोपहर 3 से 4 बजे के बीच नागरिकों को निर्धारित समय से 1 घंटा पहले संभागीय आयुक्त कार्यालय या संबंधित जिले के जिलाधिकारी कार्यालय में नागरिकाें काे अपनी राय देेने के लिए उपस्थित होना है। इसके अलावा ऑन लाइन पर भी नागरिक अपनी राय दे सकते हैं। गाैरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार युसीसी के संबंध में नागरिकाें की राय जानने के लिए राज्य में रायशुमारी (सर्वे) करा रही है। सरकारयूसीसी का ड्राफ्ट तैयार करने और जनता से सुझाव व आपत्तियां दर्ज कराने के लिए उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश रंजना देसाई की अध्यक्षता में 7 सदस्यीय समिति का गठन किया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राघवेंद्र त्रिपाठी

