शिवाजी पार्क में डंटे प्रदर्शनकारी
मुंबई, 19 जुलाई (हि.स.)। शिवसेना (यूबीटी) पक्षप्रमुख व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के रविवार को हुए आंदोलन के बाद भी प्रदर्शनकारी शिवाजी पार्क मैदान से हटने को तैयार नहीं हुए। सोनम वांगचुक और सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके के समर्थन में आंदोलक डंटे रहे. इससे पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए. प्रदर्शनकारियों को मैदान से हटाने के लिए पुलिसकर्मियों को देर रात तक मशक्कत करनी पड़ी।
पिछले कई दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर सहित अन्य मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है। शिवसेना ठाकरे गुट ने भी वांगचुक और अभिजीत दीपके के विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया है। इस मामले को लेकर रविवार को शिवाजी पार्क मैदान में आंदोलन हुआ। इसमें उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। ठाकरे सेना का आदोलन खत्म होने के बाद सभी नेता शिवाजी पार्क मैदान से चले गए लेकिन प्रदर्शनकारी शिवाजी पार्क मैदान छोड़ने को तैयार नहीं हुए। इस आंदोलन में वांगचुक और दीपके के समर्थन में बड़ी संख्या में युवा व युवतियां शामिल हुईं थी। उन्होंने वांगचुक और दीपके के समर्थन में जमकर नारे लगाए। उन्हें हटाने के लिए पुलिस की देर रात तक कोशिशें जारी रहीं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

