home page

टीएमसी की 513 संपत्तिकर बकायादारों गाज गिरी

 | 

मुंबई , 28फरवरी (हि,. स.) । वित्तीय वर्ष 2025-26 का आखिरी चरण शुरू होते ही, ठाणे महानगर पालिका के संपत्ति कर विभाग प्रॉपर्टी ने बकाया करदाताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि कई कर अदा करने वालों ने समय पर संपत्ति कर देकर टीएमसी का सहयोग किया है, लेकिन कुछ कर अदा करने वालों के अभी भी राशि बकाया हैं।जबकि आयुक्त सौरभ राव ने निर्देश दिया है कि कर चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को और सख्त और असरदार बनाया जाए और उनके नाम मीडिया में पब्लिश किए जाएं।

उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 का आखिरी फेज शुरू होते ही, म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत, बकाया कर अदा करने वालों को नोटिस, वारंट जारी करके प्रॉपर्टी सील करने, प्रॉपर्टी सीज करने, सार्वजनिक नीलामी के जरिए संपत्ति बेचने की कार्रवाई की गई है। अब तक 513 संपत्तियां ज़ब्त की गई हैं, 223 प्रॉपर्टीज़ सील की गई हैं और 1206 बकाया टैक्सपेयर्स की पानी की सप्लाई काट दी गई है।

टीएमसी की तरफ से आज आव्हान किया गया है कि ठाणे में कर बकायादारों को आम अवकाश के दिन संपत्ति कर भरने में आसानी हो, इसके लिए सभी वार्ड लेवल कलेक्शन सेंटर्स को 31.03.2026 तक सभी शनिवार को सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक और सभी रविवार को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक टैक्स कलेक्शन के लिए चालू रखा गया है। टैक्सपेयर्स ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के 21 कलेक्शन सेंटर्स में से किसी पर भी अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र शर्मा