कल्याण-डोंबिवली पुलिस का विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतू शिविर
मुंबई,07 मार्च ( हि.स.) । ठाणे पुलिस आयुक्तालय के तत्वाधान में कल 05 मार्च 2026 को, शाम तीन बजे से बजे से पांच बजे के बीच, कल्याण ज़ोन-3 की तरफ़ से डोंबिवली जिमखाना हॉल, जिमखाना रोड, डोंबिवली ईस्ट में स्टूडेंट्स की सेफ्टी के लिए एक बहुत ज़रूरी मार्ग दर्शन शिविर का आयोजन किया गया।
ठाणे पुलिस के पीआरओ विनीत ने आज बताया कि विद्यार्थियों में सुरक्षा के लिए जागरूकता उत्पन्न करने की दृष्टि से यह मार्ग दर्शन शिविर ठाणे पुलिस आयुक्तालय के निर्देश पर डोंबिवली में आयोजित किया गया था। शिविर में कार्यक्रम की शुरुआत में, सहायक पुलिस आयुक्त सुहास हेमाडे , डोंबिवली डिवीज़न और पंचायत शिक्षा विभाग अधिकारी श्रीमती सुनीता मोटघरे ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के बारे में उनके शिक्षक की नैतिक और कानूनी ज़िम्मेदारी के बारे में स्वागत कराया ।
पुलिस यातायात पुलिस निरीक्षक अमित नलावडे, कल्याण डिवीज़न ने स्कूल बस सुरक्षा के विषय पर एक पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन और एक चलचित्र के ज़रिए तकनीकी मार्ग दर्शन प्रस्तुत किया । उन्होंने बस के अवलोकन या निरीक्षण, नियमों और सफ़र के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा के बारे में विस्तृत में जानकारी दी। जबकि किरण बलवडकर असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर, ट्रैफिक डिपार्टमेंट, वेलफेयर ने वहां मौजूद वाहन चालकों को ट्रैफिक नियम, अनुशासन और सुरक्षित ड्राइविंग का महत्व समझाया।
इसके अलावा, ने बदलापुर की दुर्भाग्यपूर्ण घटना का ज़िक्र करते हुए, उन्हें ऐसी घटनाओं के समाज पर दूरगामी असर और पीड़ितों के मन पर पड़ने वाले ट्रॉमा के बारे में जागरूक किया। उन्होंने स्कूल बसों में महिला अटेंडेंट रखने का महत्व और सीसीटीवी कैमरों की तुरंत ज़रूरत क्यों है, यह समझाया।इस मौके डोंबिवली संभाग के सहायक आयुक्त ने सीनियर ने ड्राइवरों को उनके व्यवहार के बारे में सही निर्देश दिए ताकि माता-पिता को अपने बच्चों की सुरक्षा पर भरोसा हो सके। इस मार्ग दर्शन शिविर में विभिन्न शालाओं के प्राचार्य,स्कूल ड्राइवर और 300से अधिक नागरिक गण उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र शर्मा

