नेहरू जयंती पर कविता प्रतियोगिता का आयोजन
मुंबई, 08 नवंबऱ(हि.स.)। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती, बाल दिवस और दिवाली के उपलक्ष्य में कांग्रेस पार्टी ने एक बड़ा कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया है। यह प्रतियोगिता शनिवार 14 नवंबर को दादर के तिलक भवन में आयोजित की गई है।
इस प्रतियोगिता की थीम 'सामाजिक और राजनीतिक' है। कंटेस्टेंट सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर कविताएं पेश कर सकेंगे। कविताएं मराठी और हिंदी में पेश की जा सकती हैं। कविता पेश करने के लिए एक समय सीमा तय की गई है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पहले से रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
यह प्रतियोगिता कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के मार्गदर्शन में रखी गई है। पहले नंबर पर आने वाले को 5,001 रुपये, दूसरे नंबर पर 3,001 रूपये व तीसरे क्रमांक के विजेता को 2,001 रूपये नकद पुरस्कार और प्रशंसा सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इसके अलावा हर प्रतियोगियों को प्रशंसा सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

