home page

बांद्रा में फटी पाइपलाइन, लाखों लीटर पानी बर्बाद

 | 

मुंबई, 10 अप्रैल (हि.स.)। मुंबई उपनगर के बांद्रा इलाके में शुक्रवार को पानी की पाइपलाइन फट गई। इससे सड़क का एक हिस्सा धंस गया और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई दुकानों में पानी घुसने की भी शिकायतें मिली हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बांद्रा के लकी जंक्शन के पास अचानक पाइपलाइन फटने से तेज दबाव के साथ पानी सड़क पर फैलने लगा। कुछ ही समय में सड़क पर जलभराव हो गया। कई वाहन बीच रास्ते में फंस गए। कई दुकानों में भी पानी भर गया। इससे नुकसान की संभावना है। इस घटना का असर एसवी रोड पर भी देखने को मिला, जहां वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ट्रैफिक की रफ्तार काफी धीमी हो गई। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी। स्थानीय नागरिकों के अनुसार जिस पाइपलाइन में रिसाव हुआ, उसे कुछ ही समय पहले बदला गया था। दोबारा पाइपलाइन फटने से काम की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

बीएमसी से मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही मनपा अधिकारी और जल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने तुरंत मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। स्थिति को सामान्य करने की कोशिश जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार