घर-घर पहुंचेगी पाइप से रसोई गैस, पीएनजी को प्राथमिकता
मुंबई, 14 अप्रैल (हि.स.)। महाराष्ट्र सरकार ने ग्लोबल गैस संकट देखते हुए ‘सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन’ नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने का फ़ैसला किया है। इस निर्णय से शहरी और ग्रामीण इलाकों में पाइप से नैचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन को प्राथमिकता दी जाएगी।
अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध के कारण रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की सप्लाई में दिक्कतें निर्माण हुई हैं। रसोई गैस के लिए लोगों को दूसरा विकल्प प्रदान करने के लिए राज्य सरकार अहम फैसला लिया है. केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार राज्य के फ़ूड, सिविल सप्लाइज़ और कंज्यूमर प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट ने इस बारे में एक सर्कुलर जारी किया है.
सोसाइटियों से पीएनजी कनेक्शन के लिए मिलकर अप्लाई करने की अपील की गई है। अकेले अप्लाई करने का प्रोसेस भी आसान किया जाएगा। लोग ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफ़लाइन भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा शहरों में हर वार्ड में सर्विस सेंटर की संख्या बढ़ाई जाएगी और ज़्यादा सुविधाएं दी जाएंगी।
कस्टमर सर्विस को और मजबूत बनाने के लिए गैस कंपनियों के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन शुरू रखना ज़रूरी कर दिया गया है। हर ज़िले में एक अधिकारी नियुक्त किया जाएगा और काम की मॉनिटरिंग की जाएगी। कंपनियों को हर सप्ताह प्रगति रिपोर्ट देनी होगी। इसकी समीक्षा राज्य स्तर पर की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

