home page

मुंबई में शुरू होगा पेटकेयर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट

 | 

मुंबई, 12 अक्टूबर (हि.स.)। महाराष्ट्र के पुणे में हाल ही में पेटकेयर एजुकेशन एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट शुरू किया गया है। इसी तर्ज पर कौशल विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने मुंबई में भी पेटकेयर एजुकेशन एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट शुरू करने की पहल की है। साथ ही उन्होंने जानकारी दी है कि राज्य के इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट्स (आईटीआई ) में भी पेटकेयर पर खास कोर्स शुरू करने का इरादा है।

मुंबई में पेटकेयर एजुकेशन एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट शुरू करने के मकसद से पशु प्रेमी और नागरिकों से सुझाव व आपत्तियां मंगाई जा रही हैं। इसके लिए (https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfZsMPGIodkUXWu5Su2DRtFEVnyWb2SjFepoxkOqUcfdSe97g/viewform) उपलब्ध कराया गया है। लोगों के सुझाव व आपत्तियों पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

मंत्री लोढ़ा के अनसार इस पहल के जरिए, पेटकेयर एजुकेशन एंड ट्रेनिंग को पालतू जानवरों की देखभाल, स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण को प्राथमिकता देते हुए वैज्ञानिक, अथ्याधुनिक व नैतिक तरीकों से ट्रेनिंग दी जाएगी। पेटकेयर सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक युवक-युवतियां, इस सेक्टर में काम करने वाले प्रोफेशनल्स और पालतू जानवरों की देखभाल करने वाले लोगों के लिए कई मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट कोर्स कराने की योजना है।

ट्रेनिंग में पेट हैंडलिंग, डॉग वॉकिंग, पेट सिटिंग, पेट ग्रूमिंग और पेट फैसिलिटी मैनेजमेंट जैसे कई विषय शामिल होंगे। प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर विशेष जोर दिया जाएगा। छात्र अत्याधुनिक सुविधाओं में कौशल सीख सकेंगे। पेट अभिभावकों के लिए ऑनलाइन कोर्स भी उपलब्ध कराने की भी योजना है। इससे आवश्यक मैनपावर बनाने में मदद मिलेगी। यह पहल क्षेत्र में नए रोजगार और स्वयं-रोजगार के मौके बनाने को बढ़ावा देगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार