home page

रोहित पवार के साथ उनका परिवार भी नहीं है: सरनाईक

 | 

मुम्बई, 24 नवंबर (हि.स.)। शिवसेना शिंदे गुट के नेता और मंत्री प्रताप सरनाईक ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) विधायक रोहित पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि रोहित पवार अपनी ही पार्टी में अकेले पड़ गए हैं, उनके साथ परिवार के लोग और शरद पवार भी नहीं हैं।

सरनाईक ने मंगलवार को कहा कि रोहित पवार अपनी पार्टी के भीतर अकेले पड़ गए हैं और उनके परिवार के लोग उनके साथ नहीं हैं। राेहित को प्रसिद्ध पाने की लत लग गई है, इसलिए वे मीडिया में छवि बनाने के लिए मुख्यमंत्री और

उपमुख्यमंत्री पर बिना ठोस प्रमाण के आरोप लगाते रहते हैं।

सरनाईक ने कहा कि जनप्रतिनिधि और मंत्री होने के नाते वे शादी या अन्य कार्यक्रमों में जाते रहते हैं और केवल तस्वीरें दिखाकर कोई व्यावसायिक या अन्य संबंध साबित नहीं होता।

उन्होंने कहा कि बिना कागजी या ठोस सबूतों के आरोप लगाना गलत है और रोहित पवार ने खुद अपना मजाक बनाया है।

रोहित पवार ने महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक पर बाइक-टैक्सी कंपनी 'रैपिडो' को धमकाकर अपने बेटे के एक निजी इवेंट के लिए करोड़ों रुपये की स्पॉन्सरशिप लेने का गंभीर आरोप लगाया था। इस मामले को उजागर करने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो भी साझा की थी।

हालांकि सरनाईक ने पवार के इन आरोपों को आधारहीन बताते हुए सिरे से खारिज किया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राघवेंद्र त्रिपाठी