राजनीतिक अटकलों के बीच शरद पवार ने बुलायी बैठक
मुम्बई, 25 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) और अजीत गुट के विलय तथा महिला आरक्षण विधेयक
और निर्वाचन क्षेत्र पुनर्गठन
(परसीमन) विधेयक को समर्थन देने जैसी राजनीतिक अटकलों के बीच शरद पवार ने 26 नवंबर को मुम्बई में पार्टी की बैठक बुलाई है।
बैठक में पार्टी के अन्य नेताओं के साथ विधायक रोहित पवार के भी शामिल होने की संभावना है।
बैठक में दोनों राष्ट्रवादी पार्टी के विलय तथा महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक के समर्थन के साथ रोहित पवार के ट्रैक्टर आंदोलन पर पार्टी की भूमिका और आगे की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।
महाराष्ट्र में दोनों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विलय और पार्टी के एनडीए में शामिल होने की चर्चाएं तेज हैं और कई नेताओं ने इस संबंध में बयान भी दिए हैं लेकिन गुरुवार को पार्टी की बैठक के बाद इन चर्चाओं पर विराम लगाने की संभावना है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राघवेंद्र त्रिपाठी

