महिला पटवारी व मंडल अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
मुंबई,15 मई ( हि. स.) । राज्य के कोंकण संभाग में रत्नागिरी जिले के राजापुर तहसील की महिला पटवारी श्रीमती संजना नंदकुमार माने एवं तलवड़े तहसील राजापुर की मंडल अधिकारी श्रीमती पूनम जयसिंह गावित को रत्नागिरी एंटी करप्शनब्यूरो ने 14 मई 2026को शिकायतकर्ता से बीस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।
ठाणे के एंटी करप्शनब्यूरो के द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार रत्नागिरी जिले के तहसील राजापुर में मौजे जबलेधर में पिता के नाम की जमीन पति के नाम पर सात बारह का उतारा करने के लिए उन्होंने आवेदन किया था।
जांच पड़ताल के लिए जब शिकायतकर्ता 13 मई को पटवारी कार्यालय मिलंद में पटवारी श्रीमती संजना नंदकुमार माने से मिली थी।उन्होंने शिकायतकर्ता के पति के नाम पर सात बारह का उतारा करने के लिए मंडल अधिकारी श्रीमती पूनम जयसिंह गावित ने उनसे पच्चीस हजार रूपए की मांग की थी।
शिकायतकर्ता के निवेदन पर रत्नागिरी एंटी करप्शनब्यूरो ने 14 मई 2026को इस मामले की छानबीन करने के बाद इसे सही पाया था।इसके बाद मंडल अधिकारी श्रीमती पूनम जयसिंह गावित ने सहमति से मांगी गई राशि कम कर 20हजार रूपए देने के लिए शिकायतकर्ता से कहा था।
इसके बाद जब रत्नागिरी जिले के राजापुर तहसील के मिलंद स्थित पटवारी के कार्यालय में शिकायतकर्ता द्वारा संजना नंदकुमार माने द्वारा मांगी गई 20हजार की राशि दी जा रही थी।रत्नागिरी एंटी करप्शनब्यूरो द्वारा पंचों के समक्ष पटवारी श्रीमती संजना नंदकुमार माने एवं मंडल अधिकारी श्रीमती पूनम जयसिंह गावित को गिरफ्तार किया गया।
इस मामले में उप अधीक्षक अविनाश पाटील के नेतृत्व में ब्यूरो पुलिस निरीक्षक मच्छिंद्र जाधव,सुहास रोकड़े सहायक पुलिस निरीक्षक उदय चांदने की टीम द्वारा इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई ।यह कार्यवाही ठाणे जिले के एंटी करप्शनब्यूरो पुलिस अधीक्षक शिवराज पाटील के मार्ग दर्शन में की गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र शर्मा

