पार्थ पवार-कायनात की 29 जुलाई को सगाई, रोहित पवार ने दी बधाई
मुंबई, 12 जुलाई (हि.स.)। पवार परिवार में एक बार फिर खुशी का माहौल बन गया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजित पवार के बेट व सांसद पार्थ पवार की 29 जुलाई को कायनात धर से सगाई होने वाली है. इस पर एनसीपी (एसपी) के विधायक रोहित पवार ने अपने भाई और होने वाली भाभी को दिल से बधाई दी है।
हाल ही में एनसीपी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी हुई थी. इसके बाद पवार परिवार में एक और शुभ काम की तैयारियां शुरू हो गई हैं. पार्थ पवार और कायनात धर की सगाई सेरेमनी 29 जुलाई को पुणे में रखी गई है. कायनात कश्मीर के रहने वाली हैं। रोहित पवार ने सोशल मीडिया पर सगाई का कार्ड पोस्ट किया है और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि प्यार की रेशम डोर में बंध कर एक नई पारी शुरू कर रहे मेरे प्यारे भाई सांसद पार्थ और कायनात को उनकी सगाई पर मेरी तरफ से दिल से बधाई। आपका आने वाला जीवन खुशियों, सुख- समृद्धि से भरा हो, आप दोनों के बीच यह प्यार का रिश्ता और भी खिले, यही भगवान से मेरी प्रार्थना है।
रोहित पवार की ओर से साझा किए गए इनविटेशन कार्ड पर कार्यकर्ता और समर्थक पार्थ पवार और कायनात धर को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

