पेपर लीक मामलाः सीएम फडणवीस से मिलेगा छात्रों का प्रतिनिधिमंडल
मुंबई, 24 अगस्त (हि.स.)। नीट व टीईटी परीक्षा के साथ लगातार पेपर लीक के मामले को लेकर छात्रों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। नए में परभणी नर्सिंग परीक्षा के पेपर लीक मामले से विवाद बढ़ गया है। लगातार लीक हो रहे पेपर लीक मामले को लेकर शीघ्र छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित संबंधित मंत्रियों से मुलाकात करेगा। इस दौरान मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की जाएगी।
परभणी के इंदिरा गांधी एनएनएम नर्सिंग स्कूल में 20 अगस्त को महिला सुपरवाइजर ने परीक्षा पेपर की तस्वीरें व्हाट्सएप पर अपनी बहन को भेजी थीं। इस मामले में पुलिस ने सुपरवाइजर समेत चार से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। लगातार पेपर लीक होने से भविष्य खतरे में पड़ने से छात्र गुस्से में आ गए हैं।
छात्रों का शिष्टमंडल इस बीच मनसे प्रमुख राज ठाकरे से भी मुलाकात करेगा। इससे पहले राज ठाकरे ने नीट और दूसरी परीक्षाओं के पेपर लीक के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया था। विदियार्थी परभणी मामले समेत राज्य में बिगड़ते परीक्षा और शिक्षा सिस्टम की कमियों पर अपनी बात राज के सामने ऱखेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

