home page

पालघर में 69.24 लाख का प्रतिबंधित गुटखा जब्त, चालक गिरफ्तार

 | 

मुंबई, 21 अक्टूबर (हि.स.)।

पालघर जिले में तलासरी पुलिस ने दापचरी चेकपोस्ट के पास एक आयशर टेम्पो से 49.24 लाख रुपये का प्रतिबंधित केसरयुक्त पान मसाला जब्त किया। टेम्पो सहित कुल 69.24 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार,गुप्त सूचना के आधार पर मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन की तलाशी ली गई। इलेक्ट्रिक सामान के पीछे छिपाकर प्रतिबंधित पान मसाला ले जाया जा रहा था। पुलिस ने चालक रिंकू नरेश यादव (30), निवासी उत्तर प्रदेश, को गिरफ्तार किया है। तलासरी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जे सिंह