home page

90 लाख की दिनदहाड़े लूट का पालघर पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

 | 

मुंबई, 22 अगस्त (हि.स.)।

पालघर जिले के डहाणू में न्यू लक्ष्मी ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हथियारों के बल पर हुई करीब 90 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 428.050 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए हैं, जिनकी कीमत 51 लाख 51 हजार 150 रुपये बताई गई है। शनिवार को

पुलिस ने बताया कि, 20 जुलाई को तीन नकाबपोश बदमाश डहाणू के ईरानी रोड स्थित ज्वेलर्स में घुसे थे। हथियार लहराते हुए उन्होंने सोने के आभूषण लूट लिए। दुकानदार ने विरोध किया तो एक आरोपी ने उसकी दिशा में गोली चलाई और चाकू से दुकान के कांच तोड़ दिए। आरोपी करीब 700 ग्राम सोने के आभूषण और इमिटेशन ज्वेलरी लेकर फरार हो गए थे।

पालघर पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा और डहाणू पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण व गोपनीय सूचना के आधार पर पहले यशवंत सदु चौधरी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद दिपेश गवळी और विशाल चौरे को को गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जे सिंह