home page

पालघर: बोईसर-चिल्हार रेलवे फ्लाईओवर पर CNG गैस का रिसाव, टला बड़ा हादसा

 | 

मुंबई, 22 अक्टूबर (हि.स.)। पालघर जिले में बोईसर-चिल्हार मार्ग पर खैरेपाड़ा रेलवे फ्लाईओवर पर सीएनजी गैस ले जा रहे एक वाहन से रिसाव होने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बोईसर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन एहतियाती कदमों के चलते यातायात प्रभावित हुआ और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। खैरेपाड़ा ग्राम पंचायत के उपसरपंच हितेश संखे ने सबसे पहले घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। घटना के बाद गैस परिवहन करने वाले वाहनों की सुरक्षा, तकनीकी जांच और रखरखाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / जे सिंह