home page

पालघर में 11वीं मंजिल से गिरकर 6 साल के बच्चे की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल

 | 

मुंबई, 25 नवंबर (हि.स.)। पालघर जिले के नायगांव (पूर्व) स्थित नवकार टावर में 6 साल के बच्चे की 11वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई।

दरअसल जुलाई 2025 में इसी सोसाइटी के फेज-1 की ए-3 विंग में 12वीं मंजिल से गिरकर चार साल की बच्ची की मौत हुई थी। लोगों का आरोप है कि सुरक्षा के लिए खिड़कियों पर जालियां लगाने की मांग की गई थी, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम को मिलित सुतार पड़ोस में रहने वाली एक छोटी बच्ची के साथ 11वीं मंजिल की लॉबी में खेल रहा था। शाम करीब 4 बजे खेलते समय वह अचानक लॉबी की खिड़की से नीचे गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही पिता दिनेशकुमार सुतार और अन्य रहवासी मौके पर पहुंचे। मिलित को एंबुलेंस से वसई पश्चिम के कार्डिनल ग्रेशियस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नायगांव पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / कुमार