home page

पश्चिम रेलवे ने एक ही दिन में पेयजल की गुणवत्ता की जांच के लिए किए 350 से अधिक परीक्षण

 | 
पश्चिम रेलवे ने एक ही दिन में पेयजल की गुणवत्ता की जांच के लिए किए 350 से अधिक परीक्षण


मुंबई, 24 अक्टूबर, (हि. स.)। नियमित पेयजल गुणवत्ता निगरानी कार्यक्रम के अंतर्गत पश्चिम रेलवे द्वारा एक ही दिन में पेयजल की गुणवत्ता के कुल 371 परीक्षण किए गए। सभी परीक्षणों के परिणाम संतोषजनक पाए गए तथा निर्धारित परीक्षण मानकों के अनुसार 100 प्रतिशत अनुपालन दर्ज किया गया। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस निगरानी कार्यक्रम के अंतर्गत अवशिष्ट क्लोरीन के 335 परीक्षण तथा जीवाणु संबंधी 36 परीक्षण किए गए, जिनके सभी परिणाम संतोषजनक पाए गए। ये परीक्षण पश्चिम रेलवे के आठ स्थानों एवं इकाइयों, अर्थात जगजीवन राम अस्पताल, मुंबई सेंट्रल, वडोदरा, अहमदाबाद, रतलाम, राजकोट, भावनगर और दाहोद में किए गए। पेयजल में अवशिष्ट क्लोरीन के स्तर तथा जीवाणु संबंधी गुणवत्ता की नियमित निगरानी, पश्चिम रेलवे द्वारा किए जा रहे निवारक स्वास्थ्य उपायों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इन परीक्षणों से रेलवे परिसरों में उपलब्ध कराए जा रहे पेयजल की गुणवत्ता का आकलन करने तथा आवश्यकता पड़ने पर समय पर सुधारात्मक कार्रवाई करने में सहायता मिलती है।

हिन्दुस्थान समाचार / कुमार