home page

मनपा और म्हाडा की भूमि निजी संस्थाओं को सौंपने का विरोध

 | 

मुंबई. 23 जुलाई (हि.स.)। मुंबई मनपा और म्हाडा की भूमि को लेकर विवाद खड़ा होग गया है। सूचना के अधिकार (आरटीआई) कार्यकर्ता अनिल गलगली ने म्हाडा और मुंबई मनपा सार्वजनिक भूमि, मैदानों और खेल सुविधाओं को एक निजी संस्था को सौंपने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया है।

दो सार्वजनिक भूखंडों और छत्रपति शिवाजी महाराज क्रीड़ा संकुल के संचालन का प्रस्ताव एक ही संस्था श्री विलेपार्ले केलवाणी मंडल को दिए जाने से निर्णय प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। गलगली ने मुख्यमंत्री, संबंधित मंत्रियों, मनपा व म्हाडा प्राधिकरण के समक्ष विस्तृत आपत्ति दर्ज कराई है.

गलगली ने डीपी प्लान का हवाला देते हुए अंधेरी के कई इलाकों का हवाला देते हुए आरोप लगाया है कि सीमेंट गोदाम के रूप में उपयोग किया जा रहा है. इसी तरह लोकमान्य तिलक उद्यान, जे.वी.पी.डी. विलेपार्ले (पश्चिम) स्थित मैदानों को लेकर भी आपत्ति जताई गई है. मैदानों को निजी संस्थाओं को सैंपा जा रही है.

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार