home page

राजस्व भूमि घोटाले में शामिल अधिकारी होंगे सस्पेंड

 | 

मुंबई, 25 मार्च (हिस.)। महाराष्ट्र में लगभग एक से डेढ़ लाख किसानों की जमीनों का मालिकाना हक राजस्व अधिकारियों ने अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल करके बदल दिया है। इस राजस्व भूमि घोटाले में दोषी पाए जानेवाले सभी अधिकारियों को निलंबित किया जाएगा। यह घोषणा बुधवार को विधान परिषद में राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने की।

मंत्री बावनकुले ने सदन को बताया कि अधिकारियों को 15 दिन का नोटिस दिया जाएगा। उनका जवाब मिलने के बाद विभागीय जांच और आपराधिक कार्रवाई के बारे में फैसला लिया जाएगा। अधिकारियों ने गंभीर जुर्म किया है। हम 13 मामलों में जो अधिकारी कर्मचारी हैं, उन्हें आज से कम्पलसरी लीव पर भेजेंगे। उनसे 15 दिनों के भीतर इस मामले पर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। उसके बाद विभागीय आयुक्त नाशिक के जरिए आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिवसेना (यूबीटी) के अनिल परब ने यह मुद्दा सदन में उठाया था. मंत्री बावनकुले ने भी माना है कि राज्य में सबसे बड़ा राजस्व घोटाला हुआ है.

परब ने कहा कि नियमानुसार सारी कार्रवाई होनी चाहिए. लेकिन इस मामले में सरकार अधिकारियों को निलंबन के साथ शो कॉज नोटिस दे सकती है। अभी 15 दिन का नोटिस दिया जाएगा. वे उनकी यूनियन हंगामा करेगी. वे मैट से स्टे ले सकते हैं। यदि नरमी दिखाई गई तो सभी लोग फिर से सिर उठाएंगे। दोषी अधिकारियों को तत्काल सस्पेंड किया जाना चाहिए। दोषी अधिकारियों को सज़ा मिलनी चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार