श्याम स्टील और जेडब्ल्यू ग्लोबल कंपनी का महाराष्ट्र में निवेश
मुंबई, 16 अप्रैल (हि.स.)। श्याम स्टील इंडस्ट्री और जेडब्ल्यू ग्लोबल इंडस्ट्री ग्रुप ने महाराष्ट्र में निवेश करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में वर्षा बंगले पर गुरुवार को हुई बैठक में उद्योग विभाग के साथ दोनों कंपनियों ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने सिविल न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर में निवेश की अनुमति दी है। इसी के तहत राज्य ने देश में 'स्मॉल मॉड्यूलर न्यूक्लियर रिएक्टर' में निवेश की पहल की है। महाराष्ट्र में निवेश को इंडस्ट्री में बदलने के लिए कई पॉलिसी सुधार किए गए हैं। राज्य सरकार महाराष्ट्र में इंडस्ट्री लगाने के लिए निवेशकों को पूरी मदद कर रही है। इस समय राज्य में इंडस्ट्री का एक नया दौर शुरू हो गया है। दोनों कंपनियों द्वारा राज्य में किया जा रहा निवेश इसका एक बड़ा उदाहरण है। उन्होंने निवेशकों से राज्य में निवेश करने की अपील की।
पश्चिम बंगाल में श्याम स्टील उद्योग ग्रुप चंद्रपुर ज़िले के गोडपिंपरी तहसील में दस हज़ार करोड़ का निवेश करके स्टील इंडस्ट्री लगा रहा है। इससे 8 हज़ार से ज़्यादा नौकरियाँ पैदा होंगी। साथ ही जेडब्ल्यू ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी राज्य में सस्टेनेबल एनर्जी जेनरेशन सेक्टर में लगभग एक लाख 65 हजार करोड़ का निवश करने जा रही है। यह कंपनी सोलापुर जिले के उजानी डैम में फ्लोटिंग सोलर पावर और एनर्जी स्टोरेज के ज़रिए 14 हजार 976 करोड़ का निवेश करेगी। इससे 500 स्थाई नौकरियों का सृजन होगा। इसके अलावा यह जेडब्ल्यू ग्लोबल कंपनी सस्टेनेबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैंपस, डेटा सेंटर, ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट और छोटे मॉड्यूलर न्यूक्लियर रिएक्टर में भी निवेश करेगी। इस पूरे निवेश से राज्य में करीब 3,000 नौकरियां सृजित होने की उम्मीद है।
इस बैठक में उद्योग विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी डॉ. पी. अंबाल्गन, मुख्यमंत्री के निवेश सलाहकार कौस्तुभ धावसे, श्याम स्टील इंडस्ट्रीज ग्रुप के चेयरमैन पुरुषोत्तम बेरीवाला और जेड्ब्ल्यू इंडस्ट्रीज ग्रुप के चेयरमैन जयदीप वानखेड़े सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

