राखी सावंत को गैर-जमानती वारंट
मुंबई, 18 अक्टूबर (हि.स.)। फिलम् अभिनेत्री राखी सांवत एक कानूनी मुश्किलों में घर गई हैं। एक 16 साल पुराने मामले में उत्तर प्रदेश के झांसी की एक जिला अदालत ने उन्हें गैर-जमानती वारंट जारी किया है। हालांकि राखी ने कहा है कि 'हां, आप सबको तो मालूम है कि इसके पीछे कौन है, क्या है. देश की जनता के लिए जेल भी जाना पड़े तो चले जाएंगे.
यह मामला उनके दूरदर्शन शो 'राखी का इंसाफ' से जुड़ा है। यह घटना 2010 की है। तब इस रियलिटी शो के एक एपिसोड में राखी सावंत पर झांसी के लक्ष्मण नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगा था। कहा जाता है कि लक्ष्मण ने अपमान सहन न कर पाने के कारण आत्महत्या कर ली थी। यह कानूनी कार्रवाई उनकी मां की शिकायत के बाद सामने आई है। झांसी के प्रेम नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला यह व्यक्ति, अपनी पत्नी के साथ वैवाहिक विवाद सुलझाने के लिए शो में आया था. शो के दौरान, जब राखी सावंत इस दोनों का विवाद सुलझाने कर रही थीं, तभी उन्होंने उस व्यक्ति को 'नामर्द' कह दिया था। बाद में उस व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली. अब अदालत ने इस मामले में राखी सावंत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है।
राखी ने इस पर कहा है कि देश की जनता के लिए जेल भी जाना पड़े तो चली जाउंगी। भारत माता की जय! जय भीम! जय महाराष्ट्र! वन्दे मातरम!' 'करो, करो, करो। साल 2010 का केस, जिससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि 25-30 साल पहले इमेजिन चैनल चालू था, मेरा स्वयंवर हुआ था, आप समझ रहे हो? तो वहां पर 'राखी का इंसाफ' एक शो आया था। सबके कॉन्ट्रैक्ट हुए थे, मेरे भी। मैं तो एक होस्ट थी। जो मुझे चैनल बोलता था, बोलने के लिए मैं बोलती थी। उस लड़के को तो जानती भी नहीं हूं। इस पुराने मामले की मुझे याद भी नहीं है। किसी के साथ कुछ हो जाता है, तो उसका इल्जाम चैनल और हम पर आता है, तो हमारा तो कोई लेना-देना नहीं है। क्योंकि मैं एक स्टार हूं, सेलिब्रिटी हूं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

