'रेल नीर' की नहीं होगी किल्लत
| Jul 30, 2026, 21:04 IST
Maharashtra, 30 जुलाई (हि.स.)। मुंबई उपनगरीय रेल यात्रियों को हर वर्ष गर्मियों के मौसम में पानी की किल्लत झेलनी पड़ी है। लेकिन अब 'रेल नीर' की कमी से जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। आईआरसीटीसी ने अंबरनाथ स्थित 'रेल नीर' संयंत्र की उत्पादन क्षमता दोगुनी करने का कार्य शुरू कर दिया है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस विस्तार कार्य के मई 2027 तक पूरा होने की संभावना है। वर्तमान में यह संयंत्र प्रतिदिन लगभग 1.74 लाख बोतलों का उत्पादन करता है। विस्तार के बाद इसकी क्षमता बढ़कर 3.50 लाख से अधिक बोतलों रोजाना हो जाएगी। इससे मुंबई मंडल की मध्य एवं पश्चिम रेलवे के स्टेशनों पर मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में 'रेल नीर' की आपूर्ति अधिक सुचारु, नियमित और अबाधित की जा सकेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

